फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में फिर मिले डेंगू के दस संदिग्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। मलेरिया विभाग की टीम ने शुक्रवार को पौटाकला में शिविर लगाकर 20 लोगों की जांच की, मगर सभी निगेटिव निकले। इसके अलावा जिले के अन्य स्थानों पर दस लोग डेंगू के संदिग्ध मिले हैं।
विज्ञापन

सहायक जिला मलेरिया अधिकारी राजीव मौर्य ने बताया कि पौटा कलां में कुछ दिन पहले जांच में डेंगू के संदिग्ध मरीज मिले थे। इसी को लेकर टीम के साथ शुक्रवार को और लोगों की जांच गई। मगर सभी की जांच में रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके अलाव जनपद के अन्य स्थानों पर जांचें कराई गईं। इसमें दस लोग संदिग्ध पाए गए है। सभी के सैंपल शनिवार को जांच के लिए लखनऊ भेजे जाएंगा। जांच रिपोर्ट के आधार में उनका उपचार कराया जाएगा। जबकि 27 सैंपल पहले भेजे गए थे। जिनकी अभी तक जांच रिपोर्ट नहीं आई है। लगातार संदिग्धों की जांच कराई जा रही है। इसके अलावा लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। इससे लोग खुद भी सतर्क रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें