फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी अस्पताल बंद होने से निजी क्लीनिक में मरीजों की भीड़

विज्ञापन
जिला अस्पताल में मरीजो को देखते डॉक्टर। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। बुखार का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। सरकारी अस्पताल के साथ-साथ निजी अस्पतालों में भी बुखार के रोगी काफी संख्या में पहुंच रहे हैं। सरकारी आंकड़ों में डेंगू से भले ही एक मौत बताई जा रही हो, लेकिन स्थिति इससे अलग है। रविवार को सरकारी अस्पताल बंद होने के कारण निजी अस्पताल और प्राइवेट डॉक्टरों के क्लीनिक में मरीजों की भीड़ जुटी रही। वहीं डेंगू और मलेरिया के प्रकोप फैलने के बाद भी साफ-सफाई और फॉगिंग पर जोर नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

शहर से सटे चंदोई, सैदपुर, रानीगंज,लोधीपुर और शहर में डेंगू के केस मिल चुके हैं। सरकारी अस्पतालों की ओपीडी प्रतिदिन एक हजार से 1500 तक पहुंच रही है। जिनमें अधिकांश मरीज बुखार से जुड़े हुए हैं। वहीं पैथोलॉजी लैब में भी जांच करने वाले मरीजों का तांता लगा हुआ है। रविवार को हालात यह थे कि सरकारी अस्पतालों की ओपीडी बंद थी, लेकिन लोग मरीजों को लेकर इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज कर ओपीडी में आने को कहा। इधर, निजी अस्पतालों और क्लीनिक में भी मरीजों की लाइनें दिखाई दी। प्राइवेट डॉक्टर आदित्य पांडे के अनुसार अभी तक वायरल, टायफाइड, पीलिया देखने को मिल रहा है। डेंगू का प्रकोप कभी कम है। वायरल फीवर होने के कारण ओपीडी तेजी से बढ़ी है। मौसम का परिवर्तन होने के कारण वायरल तेजी पकड़ रहा है। अगर जरा सी भी चूक की तो बीमारी की चपेट में आ सकते हैं।
वायरल फीवर से कैसे करें बचाव
-वायरल फीवर में शरीर को ज्यादा से ज्यादा आराम दें।
-अगर आपके गले में खराश या दर्द है तो हल्के गर्म पानी में नमक डालकर गरारे करना काफी फायदेमंद होता है।
-गले के दर्द को ठीक करने के लिए हल्के गर्म पानी में शहद और नमक डालकर भी गरारे कर सकते हैं।
-शरीर में पानी की कमी होने से रोकने के लिए तरल पदार्थों का सेवन करें, थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहें।
-अगर आपकी नाक बंद है तो भाप लेने से भी फायदा मिलता है।
-हाथ धोते रहे।
-गर्म पानी पीएं।
-ठंडी चीजों का सेवन न करें।
-हल्दी वाला दूध जरूर पीएं।
-कटे फटे फल का सेवन न करें।
-फास्ट फूड का प्रयोग न करें।
-बिना डॉक्टर की सलाह के दवा न लें।
आज से चलेगा पुराने स्थानों पर दोबारा से अभियान
जिले में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप बढ़ने के बाद अब तक नौ डेंगू और 30 मलेरिया के केस सामने आ चुके हैं। इनमें एक की डेंगू से मौत की पुष्टि भी हुई है। इन सभी जगह मलेरिया विभाग की टीम ने अभियान चलाकर लोगों की जांच और दवा का छिड़काव कराया था। सिर्फ सैदपुर गांव में डेंगू के चार केस मिले थे। इसके अलावा रानीगंज, लोधीपुर, चंदोई समेत विभिन्न इलाकों में एक-एक केस मिले थे। सहायक मलेरिया अधिकारी राजीव मौर्या ने बताया कि इन सभी स्थानों पर सोमवार को अभियान चलाया जाएगा। जहां दोबारा से टीम भेजकर बुखार और संदिग्ध एनएस-1 कार्ड से डेंगू और मलेरिया की जांच कराई जाएगी। साथ ही दोबारा से डेेंगू का लार्वा भी तलाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें