फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंख खुलते ही मौत की दस्तक: छत पर सो रहे बुजुर्ग पर 50 बंदरों ने किया हमला, इतना खौफनाक था मंजर कि रूह कांप जाए

Sat, 25 Jun 2022 08:07 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बिलसंडा/पीलीभीत।

सार

गांव करेली में शनिवार सुबह हुई एक घटना से लोग सिहर उठे। बुजुर्ग पर बंदरों ने हमला कर दिया। जान बंचाने के लिए भागा बुजुर्ग पड़ोसी के घर में जा गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मी से परेशान एक बुजुर्ग शुक्रवार रात छत पर सो रहा था। शनिवार सुबह करीब छह बजे बंदरों ने उस पर हमला बोल दिया। खुद को बचाने के लिए दौड़ा बुजुर्ग छत से नीचे गिर गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में दम तोड़ दिया। परिवार वालों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव परिवार को सौंप दिया है। 

विज्ञापन


बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव करेली के ग्राम प्रधान सचिन शर्मा ने बताया कि उनके परिवार में अविवाहित बुजुर्ग राजेश कुमार शुक्रवार रात गर्मी से परेशान होकर छत पर सोने चले गए थे। सुबह करीब छह बजे 40-50 बंदरों ने उन पर सोते समय हमला कर दिया। वह उठकर खुद का बचाव करने लगे, मगर बंदरों ने उनका पीछा नहीं छोड़ा।

वह पड़ोसी के आंगन में सिर के बल गिर गए। परिवार वालों ने उन्हें बिलसंडा सीएचसी में भर्ती कराया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण सीएचसी के डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल पहुंचने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया। मगर, परिवार वालों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। इस पर बिलसंडा पुलिस ने पंचायतनामा भरने के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया। शव का शाम को अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें