फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: इंजन में खराबी से आधा घंटे खड़ी रही गोरखपुर एक्सप्रेस

Sat, 22 Feb 2025 12:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन में खराबी से ट्रेन कुर्रैया हाल्ट क्राॅसिंग के समीप करीब आधा घंटे तक खड़ी रही। बाद में खराबी दूर होने पर ट्रेन गंतव्य को रवाना हुई।
विज्ञापन

पीलीभीत से गोरखपुर जाने वाली 15010 ट्रेन का पूरनपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का समय 17.10 है। ट्रेन पूरनपुर से रवाना होने के बाद कुर्रैया हाल्ट की रेलवे क्राॅसिंग के समीप इंजन में खराबी आने से करीब आधा घंटे खड़ी रही।
कुर्रैया हाल्ट की रेलवे क्राॅसिंग बंद होने से राहगीरों और ट्रेन यात्रियों को असुविधा हुई। करीब आधा घंटे बाद इंजन की खराबी दूर होने पर ट्रेन गंतव्य को रवाना हो गई। स्टेशन अधीक्षक आशीष वर्मा ने बताया कि इंजन में खराबी से गोरखपुर एक्सप्रेस करीब 20 मिनट रुकी रहने की जानकारी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें