अमरिया में चल रहे दंगल में कुश्ती लड़ते पहलवान। संवाद
- फोटो : स्रोत: कॉलेज
अमरिया। कैंचू टांडा गांव में हजरत दादा मियां रहमतुल्ला अलैह के सालाना उर्स में चल रहे कुश्ती दंगल में चौथे दिन शुक्रवार को नेपाल उत्तराखंड, कश्मीर, पंजाब समेत अन्य जगहों से आए मशहूर पहलवानों ने दांव-पेच दिखाए। उत्तराखंड और कश्मीर के पहलवानों के बीच हुए रोचक मुकाबले में जावेद गनी ने बाजी मारी। दंगल में हरिद्वार के अर्पित पहलवान ने अमरोहा के जाहिद पहलवान को हराया। इसके अलावा नेपाल के नेवा पहलवान ने उत्तराखंड के मेंटल पहलवान को हराया। पंजाब के यमीन पहलवान व उत्तराखंड के अजगर पहलवान के बीच रोचक मुकाबला हुआ, जो बराबरी पर छूटा। कश्मीर के जावेद गनी ने केरल के एपिल पहलवान को चित कर जीत हासिल की। रेफरी की भूमिका देवा शरीफ के सुल्तान खां पहलवान ने निभाई। इस दौरान नसीम अहमद, हसीब अंसारी, असलम शाह,अनीस अहमद, फिरोज खान, सलीम कुरैशी, अखलाक अहमद आदि मौजूद रहे। संवाद