फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई जीने-मरने की कसम: प्यार की खातिर उजमा ने उर्मिला बनकर भागीरथ संग लिए सात फेरे, पर अब सता रहा इस बात का डर

Sun, 01 Oct 2023 11:03 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत

सार

उजमा उर्फ उर्मिला और भागीरथ दोनों पीलीभीत के न्यूरिया क्षेत्र के निवासी हैं। दोनों के बीच बीते दो साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा है।
विज्ञापन
उजमा प्यार की खातिर उर्मिला बन की भागीरथ से शादी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत की उजमा प्यार की खातिर उर्मिला बन गई। उसने धर्म परिवर्तन कर अपने प्रेमी भागीरथ के साथ हिंदू रीति रिवाज के अनुसार शादी कर ली। बरेली में एक आचार्य ने दोनों का विवाह कराया। इससे पूर्व दोनों ने अपने बालिग होने का प्रमाण दिया। 

विज्ञापन

उजमा उर्फ उर्मिला और भागीरथ दोनों पीलीभीत के न्यूरिया क्षेत्र के निवासी हैं। दोनों के बीच बीते दो साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। दोनों ने साथ जीने और मरने की कसमें खा लीं, लेकिन उनकी मोहब्बत में महजब की दीवार आड़े आ गई। 

उजमा के घरवालों को जब उसके प्रेम प्रसंग का पता लगा तो उन्होंने बंदिशें लगा दीं। बावजूद इसके उजमा अपने प्रेमी के साथ चोरी छिपे बात करती रही। उजमा ने प्रेमी से शादी करने के लिए घर छोड़ने का फैसला कर लिया। उधर, प्रेमी ने भी साथ देने का वादा किया। 

रविवार को भागीरथ और उजमा दोनों बरेली के आश्रम में पहुंचे, जहां दोनों ने अपने बालिग होने के प्रमाणपत्र पत्र दिखाए। इसके बाद आचार्य ने उजमा का गंगाजल से शुद्धिकरण कराया। उजमा ने धर्म परिवर्तन करने के बाद अपना नाम उर्मिला कर लिया। आश्रम के आचार्य ने दोनों का विवाह कराया। 
विज्ञापन

भागीरथ से शादी करने के बाद उजमा ने कहा कि उसने अपनी मर्जी से शादी की है। इसमें किसी ने कोई दबाव नहीं बनाया है। उजमा से उर्मिला बनी युवती ने अपने घरवालों से जान का खतरा जताया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें