फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दुकानों पर छापेमारी कर लिए नमूने, विरोध

विज्ञापन
पूरनपुर में छापेमारी के विरोध में अभिहीत अधिकारी से नाराजगी व्यक्त करते युवा प्रांतीय व्यापारी - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पूरनपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से दिवाली को लेकर नगर में और शेरपुरकलां में मिठाई और किराना की दुकानों पर छापा मारा गया। इस दौरान रसगुल्ला, खोवा और बेसन का नमूना भी लिया गया। प्रांतीय व्यापारी नेता विजयपाल विक्की ने मौके पर पहुंचकर छापे का विरोध किया। उन्होंने कहा कि छापे के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोबारा उत्पीड़न की कोशिश की गई तो टीम का घेराव कर बंधक बनाया जाएगा।
विज्ञापन

अभिहीत अधिकारी शशांक त्रिपाठी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा की टीम ने नगर के ब्लॉक रोड पर साबरी स्वीट्स पर छापा मारकर रंगीन छेना रसगुल्ला, पकड़िया चौराहा पर गिरिराज स्वीट्स की दुकान से खोवा, पूरनपुर देहात के मोहल्ला अहमदनगर में मोबीन की दुकान से रसगुल्ला, मोहल्ला करीमगंज में पूरनपुर स्वीट्स से छेना रसगुल्ला, शेरपुर रोड से सत्यप्रकाश किराना की दुकान से बेसर का नमूना लिया। सरताज मोहम्मद टी स्टाल पर खुली रखी पांच किलोग्राम जलेबी फेंकवाई गई। इस दौरान व्यापार मंडल के प्रांतीय युवा मंत्री विजयपाल विक्की ने टीम का विरोध शुरू कर दिया।
व्यापारी नेता विजयपाल विक्की का कहना था कि नमूने लेने का विरोध नहीं कर रहे हैं। मगर अक्सर पूरनपुर में ही नमूने लिए जाते हैं। कोरोना काल से अभी व्यापारी उभरे भी नहीं है। सैंपलिंग के नाम पर उसका शोषण बर्दास्त नहीं किया जाएगा। व्यापारी नेता के विरोध के चलते टीम जिला मुख्यालय को चली गई। अभिहीत अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बताया कि लिए गए नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। प्रयोगशाला से रिपोर्ट आने पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें