फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मुआवजे की मांग को लेकर बाढ़ पीड़ितों ने की नारेबाजी

विज्ञापन
बीसलपुर में प्रदर्शन करते बाढ़ पीड़ित।स्रोत:बाढ़ पीड़ित
विज्ञापन
बीसलपुर। मोहल्ला दुर्गा प्रसाद के बाढ़ पीड़ितों ने मुआवजे की मांग को लेकर मंगलवार को रामलीला मार्ग पर राजस्व विभाग के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी की।
विज्ञापन



मोहल्ला दुर्गा प्रसाद के काफी बाढ़ पीड़ित मंगलवार को रामलीला मार्ग पर एकत्र हुए और राजस्व विभाग के विरोध में नारेबाजी करने लगे। बाढ़ पीड़ितों का कहना था कि राजस्व विभाग ने उन लोगों को अब तक मुआवजा नहीं दिया है, जबकि बाढ़ में उन लोगों का काफी ज्यादा नुकसान हुआ है।
एक घंटे बाद बाढ़ पीड़ितों ने यह निर्णय लेकर प्रदर्शन खत्म कर दिया कि यदि तीन दिन के भीतर उन्हें मुआवजा नहीं मिला तो वे लोग तहसील परिसर में राजस्व विभाग के विरोध में बेमियादी धरना, प्रदर्शन शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों में राजस्व विभाग के पार्टी काफी रोष दिख रहा था। प्रदर्शन करने वालों में पूर्ण देवी, सोमवती, चंद्रकली, मुन्नी देवी, नन्हीं देवी, लीलावती, कन्यावती, शांतिदेवी, अवंतिका देवी, पारुल देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें