फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात घंटे ठप रही पांच सौ प्रतिष्ठान और घरों की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। स्टेशन चौराहा पर चल रहे सौंदर्यीकरण के काम को लेकर बिजली के तारों को शिफ्ट किया जा रहा है। इसकी वजह से रविवार को करीब सात घंटे पांच सौ प्रतिष्ठान और घरों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। लेकिन बिजली कटौती की कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई।
विज्ञापन

नगर के स्टेशन चौराहा का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। इसके लिए चौराहे के किनारे पर खंभे पहले ही लगा दिए गए थे। रविवार को स्टेशन रोड, ब्लॉक रोड, ब्लॉक चौराहा और मोहल्ला रजागंज के कुछ हिस्से में तारों को लगाए गए खंभों पर शिफ्ट किया गया। इससे नगर के फीडर नंबर तीन की बिजली सप्लाई रविवार सुबह करीब पौने 10 बजे बंद कर दी गई। तारों को शिफ्ट करने के बाद शाम करीब पौनेे पांच बजे फीडर तीन की बिजली सप्लाई सुचारु कर दी गई। लोगों का कहना था कि अगर शिफ्टिंग की वजह से बिजली आपूर्ति रोकनी थी तो एक दिन पहले बता देना चाहिए था ताकि लोग कम से कम जरूरी काम निबटा लेते।
एसडीओ प्रवीन कनौजिया ने बताया कि स्टेशन चौराहा पर हो रहे सौंदर्यीकरण के लिए तारों को एक साइड में शिफ्ट करने के लिए बिजली सप्लाई बंद की गई थी। शाम साढ़े चार बजे तारों की शिफ्टिंग का काम पूरा कर सप्लाई शुरू करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें