पीलीभीत। सामूहिक दुष्कर्म के बाद छात्रा की हत्या की वारदात का खुलासा करने के लिए पुलिस शक के आधार पर छानबीन कर रही है। पुलिस ने नामजद किशोर, एक साथ पांच दिन पहले 12 बीयर खरीदाने वाले युवक समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया है।
हिरासत में लिए गए एक युवक से अभी पूछताछ नहीं हुई। दूसरे युवकों से पूछताछ की गई है। वहीं बरखेड़ा पुलिस ने पिता की तहरीर में नामजद के किए गए गांव के ही एक किशोर को हिरासत में लिया है। इसके अलावा दुकान के सेल्समैन की जानकारी पर बीयर की 12 बोतल एक साथ खरीदने वाले युवक को उसके घर से पकड़ा गया है।