फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बिजली का तार चुराने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूरिया। थाना क्षेत्र में 15 सितंबर को फुलहर, मंडरिया और संडा गांव के पास हाइटेंशन लाइन से तार चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता संजीव कुमार ने बुधवार को तहरीर दी थी। इसमें बताया गया कि कई खंभों से लाइन का तार काटकर चोरी कर लिया गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में घटना में प्रयुक्त वाहन से आरोपियों की पहचान हुई।
पुलिस ने मंडरिया के पास से पिकअप सहित सभी आरोपियों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी विनोद कुमार, हरीश कुमार, योगेश कुमार, अंकित हैं। ये सभी इसी थाना क्षेत्र के गांव मैदना के निवासी हैं। इसके अलावा धनकुना के शोएब को पकड़ा गया है। उनके पास से चार बंडल तार भी बरामद हुआ है। एसएसआई सुभाष मावी ने बताया कि आरोपी पिकअप में सवार होकर बाहर जाने की फिराक में थे। तभी पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें