पीलीभीत। जहानाबाद क्षेत्र के गांव गौनेरा निवासी किसान महेंद्र पाल ने खेत से यूकेलिप्टस के चार पेड़ काटने पर युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
महेंद्र ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनके खेत में 20 हजार रुपये की कीमत के यूकेलिप्टस के चार पेड़ खड़े थे। आरोप है कि गांव सरोरी निवासी व्यक्ति ने 15 सितंबर को इन पेड़ों को काट दिया। जानकारी होने पर वह उस व्यक्ति के घर गए। वहां महेंद्र को गालियां व जान से मारने की धमकी मिली। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार बिश्नोई ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद