फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: किसानों का प्रशासन पर फर्जी निस्तारण का आरोप

Wed, 18 Nov 2026 12:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) की मासिक पंचायत मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर हुई। किसानों ने प्रशासन पर समस्याओं के फर्जी निस्तारण और भूमाफियाओं को संरक्षण देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष बाबूराम वर्मा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह को मांग पत्र भेजा गया। किसानों ने नहरों से पानी न मिलने की शिकायत की। धान खरीद में लूटमार और गन्ना समस्याओं का जिक्र किया गया। कोटेदारों द्वारा एक से दो किलो घटतौली की शिकायत की गई। अवैध कब्जे की पैमाइश प्रक्रिया में सुधार मांगा गया। बरसात से हुए धान के नुकसान के मुआवजे की जांच मांगी गई। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो 30 नवंबर को अमरिया तहसील और 10 दिसंबर को जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें