फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी हड़ताल पर, सहकारी समितियों में कामकाज ठप

विज्ञापन
पीलीभीत सहकारी समिति पर प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। सहकारी कर्मचारियों की हड़ताल के चलते सहकारी समितियों पर काम काज प्रभावित चल रहा है। इससे किसानों को खाद लेने में परेशानी उठानी पड़ सकती है। कर्मचारियों की हड़ताल 15 नवंबर तक चलेगी।
विज्ञापन

संयुक्त सहकारी समिति कर्मचारी समन्वय समिति के तत्वावधान में कर्मचारी एक नवंबर से हड़ताल पर चले गए है। कर्मचारियों की मांग है कि माध्यमिक शिक्षकों की तरह नियमित भुगतान कराने, कैडर सचिवा के पद पर पदोन्नति की मांग शामिल है। कर्मचारियों का कहना है कि हड़ताल 15 नवंबर तक चलेगी। इसके अलावा जरूरत पड़ी हड़ताल बड़ाई जाएगी। इस मौके पर मनोज कांत मिश्रा, आनंद कुमार, प्रताप सिंह, राम कुमार, कृष्ण कुुमार समेत कई कर्मचारी समितियों पर हड़ताल पर मिले।
एआर कोऑपरेटिव ने किसान को दिलवाई खाद
मंगलवार को पीलीभीत सहाकारी समिति पर हड़ताल के दौरान डीएम पुलकित खरे निरीक्षण करने पहुंच गए। उनके साथ एआर कोऑपरेटिव वीर विक्रम भी मौजूद रहे। डीएम निरीक्षण के बाद लौट गए। जबकि एआर कोऑपरेटिव वहीं रुक गए। इसी दौरान एक किसान खाद की दिक्कत को लेकर बताने लगे। इस पर एआर कोऑपरेटिव ने कर्मचारियों को आग्रह कर किसान को खाद दिलवाई।
विज्ञापन

यूरिया, एनपीके की कोई कमी समितियों पर नहीं है। डीएपी की कमी है, जिसकी जगह किसानों को एनपीके के लिए प्रेरित किया जा रहा है। हड़ताल खत्म करने को भी कर्मचारियों से वार्ता की जा रही है। - वीर विक्रम सिंह, एआर कोऑपरेटिव
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें