फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के आठ स्कूलों को मिला स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार

विज्ञापन
सम्मानित किए गए प्रधानाध्यापक व अन्य। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के तहत चयनित आठ स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को गांधी सभागार में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

करीब दो महीने पहले शासन के निर्देश पर जिले के अधिकतर विद्यालयों ने स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए आवेदन किए थे। डीएम के स्तर से जनपदीय अधिकारियों की की टीम बनाई गई और टीम ने स्थलीय निरीक्षण किया। टीम की सत्यापन रिपोर्ट मिलने के बाद स्कूल चयनित किए गए। जिन विद्यालयों को सम्मान मिला है, उसमें सात सरकारी और और एक निजी स्कूल शामिल है।
कम्पोजिट स्कूल चांट फिरोजपुर व कैंच, प्राइमरी स्कूल चोखापुरी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज न्यूरिया, जवाहर नवोदय विद्यालय बीसलपुर, केंद्रीय विद्यालय पीलीभीत को स्वच्छ विद्यालय के रूप में चुना गया। इस मौके पर बीएसए अमित कुमार सिंह डीआईओएस डीपीआरओ सहित तमाम शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

निजी विद्यालयों में ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल, टनकपुर रोड को सम्मान मिला। ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल पीलीभीत जिले का एकमात्र मान्यता प्राप्त विद्यालय है जो जिले के सुपर-आठ विद्यालयों में स्थान बनाने में सफल रहा। इस उपलब्धि पर प्रबंधक देवेंद्र सिंह छाबड़ा तथा प्रधानाचार्या श्रीमती पूजा छाबड़ा ने पुरस्कार हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें