फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरमीडिएट में कम अंक मिलने पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। केकेएस विद्यालय में कक्षा 12 में कम अंक दिए जाने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को छात्रों ने प्रदर्शन किया। बीसलपुर-पीलीभीत रोड पर सुबह 11.30 बजे विद्यालय प्रशासन और माध्यमिक शिक्षा परिषद के अधिकारियों के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के कारण इस रोड पर जाम लग गया था, जो पुलिस ने खुलवाया।
विज्ञापन

केकेएस विद्यालय के कक्षा 12 के उत्तीर्ण सभी 250 से अधिक छात्र मंगलवार को विद्यालय में सुबह 11 बजे पहुंचे। छात्रों ने विद्यालय के डायरेक्टर अशोक कनौजिया से उन्हें कक्षा 12 की वार्षिक परीक्षा में काफी कम अंक दिए जाने की बात बताई। छात्रों का कहना था कि उन लोगों को कक्षा 10 में 80 से 83 प्रतिशत अंक मिले थे लेकिन कक्षा 12 में उन्हें केवल 50 से 53 प्रतिशत अंक मिले हैं, जो काफी कम है। छात्रों का कहना था कि उन्हें कक्षा 12 में 80 प्रतिशत के आसपास अंक मिलने चाहिए थे। डायरेक्टर ने छात्रों को माध्यमिक शिक्षा परिषद के अधिकारियों से संपर्क साधने का सुझाव दिया। इस मुद्दे को लेकर छात्रों और अशोक कनौजिया में काफी नोकझोंक भी हुई। छात्रों ने अशोक कनौजिया के तर्क से असहमति जताते हुए विद्यालय के सामने से गुजर रहे बीसलपुर-पीलीभीत रोड सुबह 11.30 बजे विद्यालय प्रशासन और माध्यमिक शिक्षा परिषद के अधिकारियों के विरोध में प्रदर्शन और नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान रोड पर जाम लग गया था। रोड के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं थीं। कोतवाल कमल सिंह पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने छात्रों को समझा बुझाकर जाम खत्म करा दिया। इसके बाद जाम में फंसे वाहन आगे को रवाना हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें