फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ऐसा चलाया सफाई अभियान... कार्यालय के रिकॉर्ड भी जला दिए, कंडम गाड़ी में भी लगी आग

Fri, 29 Sep 2023 05:19 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

स्वच्छता अभियान के तहत कार्यालय में साफ सफाई के बाद कूड़ा कचरे और रद्दी में आग लगा दी गई। इसकी चपेट में कंडम गाड़ी भी आ गई। मौके पर कई दस्तावेज भी जलते मिले। 
विज्ञापन
आग में जले दस्तावेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत में बाल विकास परियोजना कार्यालय में शुक्रवार को सफाई के दौरान उस समय खलबली मच गई, जब वहां खड़ी एक कंडम गाड़ी में भी आग लग गई। वहां पर कार्यालय से संबंधित अभिलेख भी जलते पाए गए। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही अधिकारियों में खलबली मच गई, तो वहीं फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने मामले की जांच कराने की बात कही है। 

विज्ञापन


शहर के टनकपुर हाईवे पर स्थित मरौरी ब्लॉक के बाल विकास परियोजना कार्यालय में सुबह लोगों ने देखा तो वहां आग जल रही थी। करीब जाकर देखा तो कार्यालय से संबंधित अभिलेख जल रहे थे। पास खड़ी गाड़ी में भी जल रही थी। यह देखकर कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही अधिकारियों में खलबली मच गई। इसी बीच किसी ने फायर ब्रिगेड को सूचना दे दी। सूचना पाते ही दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया। 

ये भी पढ़ें- UP: बरेली कॉलेज की छात्रा संजना सिंह को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित, सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही इसकी चर्चा आम हो गई। बताया जाता है कि स्वच्छता अभियान के तहत कार्यालय में साफ सफाई के बाद कूड़ा करकट एवं रद्दी को जलाया जा रहा था। जिला कार्यक्रम अधिकारी जुगल किशोर सांगुडी ने बताया कि कार्यालय में साफ सफाई कराई गई थी। इसके बाद कूड़ा और रद्दी को जलाया गया था। इससे पास  खड़ी कंडम गाड़ी में भी चिंगारी पहुंच गई, जिसे पानी डालकर आग को बुझा दिया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें