फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मैलानी से शाहगढ़ तक आमान परिवर्तन का काम पूरा

Fri, 29 Sep 2023 12:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर संजय सिंघल को शाहगढ़ से मैलानी के बीच रेल विद्युतीकरण के निरीक्षण में सब ठीक मिला। इसकी रिपोर्ट उन्होंने रेलवे बोर्ड को भेज दी। मामूली कमियों को ठीक कराने के निर्देश विद्युतीकरण का काम देख रहे अफसरों को दिए हैं।
विज्ञापन

मैलानी से पीलीभीत तक चल रहे रेलवे के आमान परिवर्तन में मैलानी से शाहगढ़ तक पटरी बिछाने का काम करीब दो साल पहले पूरा हो चुका है। मैलानी से शाहगढ़ तक सीआरएस का निरीक्षण भी वर्ष 2021 में हुआ था। मैलानी से कुर्रैया हाल्ट तक विद्युतीकरण का भी निरीक्षण करीब छह महीने पहले हो गया। कुर्रैया हाल्ट से दुधियाखुर्द के बीच विद्युतीकरण का काम पूरा होने पर 15 सितंबर को पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर संजय सिंघल ने निरीक्षण किया था।
निरीक्षण में 80 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से इलेकि्ट्रक इंजन दौड़ाया गया। इससे पहले उन्होंंने पीलीभीत से शाहगढ़ तक निरीक्षण कर शीघ्र ही विद्युतीकरण का काम पूरा कराने के निर्देश अधीनस्थों को दिए थे। रेल विद्युतीकरण परियोजना के मैलानी-पीलीभीत सेक्शन प्रभारी कृष्ण मोहन विश्वकर्मा ने बताया कि प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर के निरीक्षण में सब कुछ ठीक मिला है। इसकी रिपोर्ट उन्होंने रेलवे बोर्ड को भेज दी है। छोटी-छोटी कुछ कमियां मिलने पर उनको ठीक कराने के निर्देश दिए गए है। कमियों को दुरुस्त कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब मैलानी से शाहगढ़ तक का रेल मार्ग पूरी तरह तैयार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें