फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में आवारा पशुओं को देख डीएम ने मंडी सचिव की लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। मंडी समिति में डीएम पुलकित खरे धान खरीद को लेकर क्रय केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान आवारा पशुओं को मंडी के अंदर देख सचिव को फटकार लगाई। तत्काल व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। मंडी में लगने वाले सभी केंद्र स्थलों का निरीक्षण किया। आढ़ती और क्रय केंद्रों में अंतर रखने के लिए बैरिकेडिंग कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एक अक्तूबर से शुरू हो रही धान खरीद को लेकर शहर स्थित नवीन मंडी समिति के का निरीक्षण किया। इस दौरान धान खरीद पारदर्शिता के साथ शुरू करने के निर्देश दिए। इसी दौरान डीएम के सामने आवारा पशु आए गए। इस पर डीएम ने मंडी सचिव अशोक कुमार से आवारा जानवरों के बारे में पूछा। सचिव ने बताया कि कई जगह दीवार टूटी होने के कारण पशु अंदर आ जाते हैं। इस पर डीएम ने सचिव को फटकार लगाते हुए तत्काल व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। इसके बाद मुख्य गेट का निरीक्षण किया। मुख्य गेट के पास से अस्थाई अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए। इसके बाद खाली वाहनों को गेट नंबर दो वाहन निकालने के निर्देश दिए। मंडी में टिन शेड पर नंबर नहीं होने पर नाराजी जताई। निरीक्षण के दौरान डीएम ने आढ़त और क्रय केंद्र में अंतर रखने के लिए बैरिकेडिंग कराने के निर्देश दिए। मंडी में क्रय केंद्रों का चार्ट और पुलिस की तैनाती को लेकर सिटी मजिस्ट्रेेट अरुण कुमार को निर्देश दिए। डीएम ने मौजूद अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी क्रय केंद्रों पर बृहस्पतिवार की शाम तक बैनर समेत सभी व्यवस्थाएं पूरी होनी चाहिए। इस दौरान मंडी के गोदाम और दुकानों की लिस्ट सचिव से मांगी है।
किसानों को सही मूल्य दिलाने के लिए सेंध लगाने वालों पर कार्रवाई के लिए मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। निगरानी के लिए कैमरों को लगवाया जाएगा। मंडी में कुछ अव्यवस्थाएं मिली हैं। तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए है। - पुलकित खरे, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें