फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बासखेड़ा पहुंचे डीएम ने मृतक के परिजनों को मदद का दिलाया भरोसा

विज्ञापन
गांव बांसखेड़ा में ग्रामीणों से वार्ता करते डीएम संजय कुमार सिंह।स्रोत:सूचना विभाग
विज्ञापन
पीलीभीत। बाघ के हमले में मजदूर केदारी लाल की मौत की घटना के बाद सोमवार देर शाम डीएम संजय कुमार सिंह बासखेड़ा गांव पहुंचे और मृतक के परिजनों से बातचीत कर हर संभव मदद का भरोसा दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने बाघ की दहशत बयान की।
विज्ञापन

डीएम ने वन अफसरों को जंगल से सटे गांव में तार फेंसिंग कार्य को प्राथमिकता के साथ कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पोस्टमार्टम के बाद मुआवजे राशि को लेकर देरी न करने के भी अफसरों को निर्देश दिए। इसके साथ ही संवेदनशील गांवों में प्रकाश व्यवस्था को बेहतर करने के साथ क्षेत्र में वाचरों की गश्त बढ़वाने के लिए भी कहा। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर, एसडीएम पूरनपुर राजेश कुमार शुक्ला आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें