फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में डेंगू का और मिला एक केस, संख्या हुई आठ

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पूरनपुर के लोधीपुर गांव में एक 55 वर्षीय महिला में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिसके बाद अब जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या आठ हो गई है। रिपोर्ट आने के बाद मलेरिया की टीम ने गांव में पहुंचकर लार्वा की पड़ताल करने के साथ गांव और डेंगू से ग्रसित महिला के परिवार वालों के सैंपल लेकर परीक्षण को भेजे हैं।
विज्ञापन

पूरनपुर के लोधीपुर गांव निवासी रफीक अहमद ने बताया कि आठ सितंबर को उनकी 55 वर्षीय पत्नी को बुखार आ गया था। इस पर वह उसे गांधी स्टेडियम रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे थे। जहां डॉक्टरों ने मरीज को भर्ती करने के साथ ही उसकी जांच कराई। जिसमें उसकी एनएस-1 रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मामले की जानकारी मिलते ही महिला का सैंपल लेकर एलाइजा के लिए 10 सितंबर को लखनऊ परीक्षण को भेजा गया। लखनऊ से आई एलाइजा की रिपोर्ट भी पॉजिटिव निकली। हालांकि महिला का अस्पताल में अभी इलाज चल रहा है। उसकी हालत में भी सुधार है। लेकिन रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मलेरिया विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर सबसे पहले उसके घर का सर्वे कर लार्वा की पड़ताल की, हालांकि पूरे गांव में लार्वा नहीं मिल सका। फिलहाल एहतियात के तौर पर गांव में लोगों के सैंपल लेकर परीक्षण को भेज हैं। जिला मलेरिया सहायक अधिकारी राजीव मौर्या ने बताया कि महिला की हालत में सुधार है। एक से दो दिन वह डिस्चार्ज हो जाएगी। साथ ही गांव में दवा का छिड़काव कर दिया गया है। फॉगिंग भी कराई जा रही है। ग्रामीणों से अपील है कि वह साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें