फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव

विज्ञापन
न्यूरिया क्षेत्र में घटना स्थल का मुआयना करते एएसपी डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी। - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। रेलवे ट्रैक किनारे शनिवार सुबह युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो युवक के पेट में चोट के निशान मिले। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

न्यूरिया थाना क्षेत्र के गांव छोटा मैदना निवासी अमर सिंह के 25 वर्षीय पुत्र अंश का शव गांव से आधा किलोमीटर दूर रेलवे क्रॉसिंग के पास लोगों ने शनिवार सुबह देखा। सूचना पुलिस को दी गई। युवक के पेट पर चोट के निशान मिले हैं। सूचना पर एएसपी डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी भी पहुंचे और छानबीन की। मृतक के पिता अमर सिंह ने बताया कि वह मूल रूप से थाना सुनगढ़ी के गांव मीरापुर के रहने वाले हैं। करीब छह माह पूर्व वह मैदना में मकान खरीद कर रहने आए। यहां उनका पुत्र 25 वर्षीय पुत्र अंशु रहता था। शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे तक अंश के साथ में ही थे। इसके बाद उसको यहां छोड़कर गांव मीरापुर चले गए। सुबह उसके शव मिलने की जानकारी हुई है। वह यहां कैसे पहुंचा, मौत कैसे हुई इसको लेकर कुछ जानकारी नहीं है।
मैदना गांव निवासी युवक का शव मिला है। शुक्रवार शाम तक घर पर ही था। रात में वहां कैसे पहुंचा। इसको लेकर जांच कराई जा रही है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। - डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें