पूरनपुर। बराही रेंज में संविदा पर तैनात वायरलेस ऑपरेटर मोहल्ला साहूकारा लाइनपार ऋषिपाल की पत्नी का शव कमरे में दुपट्टे से लटका मिला। युवती के भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव जोगराजपुर निवासी सतेंद्र सिंह के पुत्र सौरभ सिंह ने बताया कि बहन रोली (25) की शादी मार्च 2015 में पूरनपुर नगर के मोहल्ला साहूकारा लाइनपार निवासी और बराही रेंज में वायरलेस ऑपरेटर पद पर तैनात ऋषिपाल से की थी। सौरभ का आरोप है कि रोली को आए दिन परेशान किया जाता था। ससुरालियों की मांग अब तक पूरी करते आए। उसका पति अक्सर रोली की पिटाई करता था। बृहस्पतिवार शाम को भी उसका पति से झगड़ा हुआ था। रात करीब तीन बजे गांव में रह रही उनकी ताई को रोली के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या करने की जानकारी दी गई। रोली की ससुराल पहुंचने पर उसका शव कमरे में पड़ा मिला। रोली के पति ऋषिपाल ने बताया कि रात को रोली कमरे में दोनों बच्चों के साथ। जबकि वह बरामदे में सोया था। सुबह बच्चों के रोने के शोर पर रोली के न जागने पर कमरे में झांककर देखा। तब उसका शव दुपट्टा से लटका था। सूचना पर पहुंचे ससुरालियों के सामने बंद कमरा खोलकर शव को उतारा गया। कोतवाल रामसेवक ने बताया कि सौरभ की सूचना पर रोली का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तहरीर मिलने पर अगली कार्रवाई होगी।