फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलिंडर फटा, आग लगने से जल गए दो घरों पूरा सामान, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
मेहताब नगर में सिलिंडर फटने के बाद इस तरह से लगी भीषण आग। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
जहानाबाद। मेहताब नगर में सिलिंडर लीक हो जाने की वजह से छप्परपोश दो घरों में भीषण आग गई। सिलिंडर फट गया। फटकर जमीन में घुस गया। आग से नकदी व जेवर सहित लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। दमकल के पहुंचने पर आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

मेहताब नगर में अखिलेश कुमार पुत्र राम बहादुर व ज्योति स्वरूप पुत्र राम बहादुर दो भाई छप्परपोश मकानों में अपने परिवारों के साथ रहते हैं। मंगलवार शाम सात बजे दोनों परिवार गेहूं काटने खेत पर गए हुए थे। अखिलेश कुमार की पुत्री पुष्पा देवी घर में खाना बना रही थी। खाना बनाते समय सिलिंडर से गैस लीक होने पर अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि काबू पाना मुश्किल था। दमकल को सूचना दी गई। दमकल आई तब आग पर काबू पाया गया। इतने समय में आग में सब कुछ जलाकर राख हो गया था। अखिलेश कुमार की 45000 की नकदी, एक तोला सोना, 500 ग्राम चांदी के जेवर, एक गाय, एक बछड़ा, पॉपकान मशीन समेत खाने पीने का सभी सामान जल गया।
ज्योति स्वरूप के घर मे रखे 40000 रुपये, एक तोला सोना और एक किलोग्राम चांदी के जेवर, मोटर साइकिल, मोबाइल, टीवी व घरेलू समान जल कर राख हो गया। सिलिंडर फट गया। उसकी आवाज से एक पल के लिए पूरा गांव सहम गया था। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक और राजस्व टीम ने जानकारी हासिल की। वहीं अग्निकांड के पीड़ितों को जहानाबाद के प्रभारी निरीक्षक प्रभाष ने जरूरी सामान उपलब्ध कराया। साथ ही कहा कि पूरी मदद दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

मदद की उम्मीद लगाए बैठे हैं दोनों परिवार
अग्निकांड के बाद दोनों मजदूर परिवार मदद की उम्मीद लगाए बैठे हैं। दोनों परिवारों का कहना है कि प्रशासन से कुछ सहायता मिलेगी जो उनका व उनके परिवार का जीवन यापन करने में कुछ मदद मिल जाएगी।
तेज आवाज के साथ फटा सि लिंडर तो पड़ोसी के घर में आई दरार
पड़ोस में रह रहे तेजराम व भगवानदास ने बताया कि सिलिंडर फटने की आवाज से एक पल के लिए लोग डर गए थे। सामने देखा तो आग लगी थी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उनके घर की छत पर रखा पुआल भी जल गया। घर की दीवार में भी दरार आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें