फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पगार गांव के तालाब में निकला मगरमच्छ, वन विभाग की टीम ने नदी में छोड़ा

विज्ञापन
मगरमच्छ को रेस्क्यू करते लोग। संवा - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
बिलसंडा। पगार गांव में तालाब में मंगलवार को दोपहर एक बजे मगरमच्छ निकला। गांव वालों की सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची। गांव वालों के सहयोग से दिन में तीन बजे नदी में छोड़ दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव पगार में तालाब में मगरमच्छ दिखाई देने पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। कड़ी मशक्कत कर लोगों ने हिम्मत जुटाकर मगरमच्छ को पकड़कर तालाब से बाहर निकाला। वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को अपने कब्जे में लेकर नदी में छोड़ दिया। वन दरोगा सुरेश सिंह ने अपनी टीम के साथ पहुंचे थे। सुरेश सिंह ने बताया कि गांव वालों की मदद से मगरमच्छ को पकड़कर खन्नौत नदी में छोड़ दिया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें