फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामित्व योजना के सर्वे में छूटे 26 गांवों का ड्रोन से होगा सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। स्वामित्व योजना के तहत 26 गांवों का ड्रोन कैमरे से सर्वे नहीं हो पाया था। अब वहां का सर्वे कराया जाएगा। एक सप्ताह के भीतर सर्वे कराने की तैैयारी है।
विज्ञापन

स्वामित्व योजना के तहत जिले के सभी गांवों का ड्रोन कैमरे से भी एक सर्वे होना था। इससे गांव में कितने मकान हैं उनकी लोकेशन क्या है सारा रिकॉर्ड दर्ज होना था। जिले में ड्रोन सर्वे हो चुुका है। स्वामित्व प्रमाणपत्र भी दिए जा चुके हैं। लेकिन 26 गांव का डाटा तकनीकी गड़बड़ी के कारण नहीं लिया जा सका था। अब इन गांवों में दोबारा सर्वे कराया जाएगा। मंगलवार को इस बाबत शासन से एक वीडियो कांफ्रेंस भी हुई। डीएम पुलकित खरे ने बताया कि छूटे हुए गांवों में जल्द ड्रोन कैमरे से सर्वे कराया जाएगा। इस समय ड्रोन सर्व शामली में हो रहा है। वहां से ड्रोन आएगा। उसके बाद सर्वे शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें