फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

270 रुपये के विवाद में युवक का सिर फोड़ा

Wed, 06 Sep 2017 07:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
विज्ञापन
injured - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गाली गलौज के बाद आरोपी ने किया फावड़े से वार  
विज्ञापन

पीड़ित से तहरीर मिलने पर पुलिस ने कराया मेडिकल
किराए के 270 रुपये के विवाद में दबंग ने एक युवक का फावड़ा मारकर सिर फोड़ दिया। शोर सुनकर आसपास के लोगों को जमा होता देख आरोपी धमकी देकर भाग गया। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला मदीनाशाह निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि वह कारीगर है। पिछले दिनों नखासा मोहल्ले के एक दबंग युवक के साथ वह हरिद्वार काम पर गया था। जहां दोनों ने मिल बांटकर खर्च किया। पीड़ित के 1200 रुपये खर्च हुए। इसके बाद वापस आते वक्त 270 रुपये किराए के आरोपी ने दिए। इसी को लेकर पिछले कई दिनों से धमकी दी जा रही थी। बुधवार सुबह पीड़ित मकान के बाहर बैठा हुआ था। इस बीच आरोपी 270 रुपये मांगने आ गया। पीड़ित के अपने खर्च किए 1200 रुपये का हिसाब करने की बात कही, जिसपर आरोपी ने गाली गलौज शुरू कर दी। गाली देने से मना करने पर आरोपी ने फावड़ा उठाकर पीड़ित के सिर पर मार दिया। जिसमें काफी चोटें आई। चीख पुकार सुनकर आसपास के कई लोग आ गए। जिनको देख आरोपी धमकी देकर भाग गया। कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपी गौरव यादव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायल का मेडिकल परीक्षण कराया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें