बरखेड़ा क्षेत्र में पौटाकलां गांव के पास हुआ हादसा
सूचना पर पुलिस ने चेकिंग कर कार को पकड़ा, कार्रवाई को मांगी तहरीर
घास काटने जा रहे वृद्ध को हाइवे पर बेकाबू वैगनआर कार ने टक्कर मार दी, जिसमे उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने चेकिंग कर कार को पकड़ लिया है। कार्रवाई के लिए घर वालों से तहरीर मांगी गई है।
बरखेड़ा क्षेत्र के पौटाकलां गांव के निवासी 60 वर्षीय अमीर बख्श मजदूरी करते थे। शुक्रवार शाम को घास काटने के लिए हाइवे किनारे गए थे। वापस घर आते वक्त धर्मकांटे के पास पहुंचते ही पीलीभीत से बीसलपुर की ओर जा रही वैगनआर कार ने मजदूर को टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे की जानकारी जुटाकर चेकिंग कराई गई। जिसमें कार को पकड़कर कब्जे में ले लिया। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मजदूर के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। मृतक के तीन बच्चे है। एसओ ओमहरि बाजपेई ने बताया कि हादसे में मजदूर की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। कानूनी कार्रवाई के लिए घर वालों से तहरीर मांगी गई है।