फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैगनआर कार ने मजदूर  को मारी टक्कर, मौत

Fri, 19 Aug 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
विज्ञापन
गम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरखेड़ा क्षेत्र में पौटाकलां गांव के पास हुआ हादसा 
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस ने चेकिंग कर कार को पकड़ा, कार्रवाई को मांगी तहरीर
 घास काटने जा रहे वृद्ध को हाइवे पर बेकाबू वैगनआर कार ने टक्कर मार दी, जिसमे उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने चेकिंग कर कार को पकड़ लिया है। कार्रवाई के लिए घर वालों से तहरीर मांगी गई है। 
विज्ञापन

बरखेड़ा क्षेत्र के पौटाकलां गांव के निवासी 60 वर्षीय अमीर बख्श मजदूरी करते थे। शुक्रवार शाम को घास काटने के लिए हाइवे किनारे गए थे। वापस घर आते वक्त धर्मकांटे के पास पहुंचते ही पीलीभीत से बीसलपुर की ओर जा रही वैगनआर कार ने मजदूर को टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे की जानकारी जुटाकर चेकिंग कराई गई। जिसमें कार को पकड़कर कब्जे में ले लिया। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मजदूर के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। मृतक के तीन बच्चे है।  एसओ ओमहरि बाजपेई ने बताया कि हादसे में मजदूर की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। कानूनी कार्रवाई के लिए घर वालों से तहरीर मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें