फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदारों से मारपीट कर नगदी लूटी

Fri, 31 Jul 2015 11:24 PM IST
Gungchai
विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों ने बाइक से लौट रहे चंदौसी के दो लकड़ी ठेकेदारों को दिन-दहाड़े तमंचा के बल पर रोककर पिटाई कर 26 सौ रुपये की नगदी लूट ली। घटना की सूचना घुंघचाई पुलिस चौकी को दी गई।
विज्ञापन

घटना शुक्रवार को अपरान्ह करीब ढाई बजे तेरह मील-माधोपुर के बीच हुई। चंदौसी निवासी महमूद ने बताया कि अपने साथी चंदौसी निवासी याकूब के साथ बाइक से क्षेत्र में लकड़ी खरीद को आया था। वापस जाने पर बड़ी नहर होते हुए आसाम हाइवे को गए रास्ते पर बदमाशों ने तेरह मील और माधौपुर के बीच तमंचा के बल पर उसकी बाइक रुकवा ली। बाइक रुकते ही बदमाशों ने दोनों की पिटाई कर 26 सौ रुपये की नगदी लूट ली। घटना की जानकारी किसी को न देने की चेतावनी देकर दोनों को भगा दिया। महमूद ने बताया कि बदमाशों की संख्या छह थी। महमूद ने पुलिस चौकी पहुंचकर घटना की सूचना पुलिस को दी, लेकिन चौकी प्रभारी ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की और न ही बदमाशों की तलाश के कोई प्रयास किए। प्रभारी चौकी इंचार्ज अशोक शर्मा ने बताया कि घटना स्थल उनके क्षेत्र का न होने पर पीड़ितों को गजरौला थाने में सूचना देने को कहा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें