फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी विक्रेताओं ने दुग्ध विक्रेताओं को पीटा

Mon, 26 Oct 2015 11:35 PM IST
Bisalpur
विज्ञापन
विज्ञापन
बारह पत्थर रोड स्थित नई सब्जी मंडी में दुकानदारों ने सोमवार को मामूली विवाद पर दो दुग्ध विक्रेताओं को दौड़ा दौड़ाकर पीटा।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव उल्लिका निवासी दुग्ध विक्रेता देवेंद्र पाल और उनका साथी गांव  गोबल निवासी विजय पाल सोमवार को बारह पत्थर रोड स्थित नई सब्जी मंडी से गुजर रहे थे। देवेंद्र बाइक चला रहा था। उसकी बाइक मंडी से गुजरते समय एक सब्जी विक्रेता के ठेले से टकरा गई। इससे ठेला पलट गया। देवेंद्र ने गलती महसूस करते हुए उसके नुकसान की भरपाई करने को कहा, लेकिन सब्जी विक्रेता इस पर तैयार नहीं हुआ।
विज्ञापन

सब्जी विक्रेता ने अपने अन्य साथियों की मदद से दोनों लोगों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा। किसी ने भी बीच बचाव करने की हिम्मत नहीं जुटा पाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुग्ध विक्रेताओं को सब्जी विक्रेताओं से बचाया। देवेंद्र पाल ने कोतवाली में सब्जी विक्रेताओं के विरुद्ध तहरीर दी है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाई थी। नगर पुलिस चौकी प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि घायल की  मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें