फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल कोच कारखाने में नौकरी के नाम पर ठगे 25 हजार

Mon, 26 Oct 2015 11:34 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नरसिंहपुर गांव निवासी पुष्पा सिंह ने बताया कि नकटुवा मजरे मटेहना गांव निवासी संतोष सिंह उर्फ पुन्नू सिंह ने उसके पुत्र संजय सिंह को रेल कोच कारखाने में नौकरी दिलाने का लालच दिया था।
विज्ञापन


नौकरी दिलाने के लिए ढाई लाख रुपये मांगे थे। आरोपी की बातों में आकर उसने 10 जनवरी 2013 को पुन्नू सिंह को 25 हजार रुपये दिए थे। शेष रकम नौकरी मिलने के बाद देने की बात तय हुई।

काफी दिन बीतने के बाद भी पुत्र को नौकरी नहीं मिली। पुष्पा ने बताया कि नौकरी न मिलने पर वह आरोपी के घर रुपये वापस मांगने गई। आरोपी ने रकम वापस नहीं की।
विज्ञापन


उल्टे गाली-गलौज करते हुए कहीं शिकायत करने पर जान से मार डालने की धमकी दी। महिला ने बताया कि आरोपी ने खानपुर खपुरा गांव निवासी संतोष सिंह व राजेंद्र यादव से भी नौकरी दिलाए जाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी की है।

मामले की शिकायत पुलिस से की गई थी। कोई कार्रवाई न होने पर उसे दिवानी न्यायालय की शरण में जाना पड़ा। कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने धोखाधड़ी को केस दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें