फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की खातिर दो  महिलाएं कीं बेघर 

Fri, 01 Jul 2016 10:38 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 दहेज की खातिर दो विवाहिताओं को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। पुलिस ने मोहल्ला खानकाह निवासी कामिल खां की पुत्री शवीना बेगम की ओर से उसके पति सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव गुलडिय़ा निवासी संजय की पत्नी संतोषी की तहरीर पर पुलिस ने उसे डॉक्टरी जांच को भेजा है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि पूरनपुर देहात के मोहल्ला खानकाह निवासी कामिल खां की पुत्री शवीना बेगम की शादी मोहल्ला निवासी अकील खां से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद दहेज में एक लाख रुपये की नगदी और अन्य सामान की मांग की जाने लगी। मांग पूरी न होने पर उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया गया। इसी के चलते 28 मई को उसकी पिटाई कर केरोसिन डालकर जलाने की कोशिश की गई। शोर-शराबा पर मौका मिलते ही शवीना अपनी आठ माह की पुत्री को लेकर मायके आ गई। आरोप है कि उसके  ससुरालियों ने मायके में पहुंचकर भी पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शवीना बेगम की ओर से उसके पति अकील, सास जातून, ननद अंजुम, जेठ नियामतउल्ला, शकील के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। उधर, गांव गुलडिय़ा निवासी संतोषी को दहेज में एक लाख रुपये की नगदी की मांग पूरी न होने पर पिटाई की गई। आरोप है कि शुक्रवार को विदा कराने पहुंचे उसके भाईयों से भी अभद्रता की गई और जान से मारने की नियत से उसके गले में रस्सी डाल पिटाई की गई। उसके भाईयों ने बमुश्किल उसे बचाया। आरोप है कि उसके  ससुरालियों ने उसके भाई की बाइक को भी कब्जे में ले लिया। संतोषी ने पति संजय, सास के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने संतोषी को डॉक्टरी जांच को सीएचसी भेजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें