मुखबिर की सूचना पर करोड़ चौकी पुलिस ने पंडरी गांव में एक मकान में दबिश देकर दो लोगों को गौवंशीय पशु की हत्या करते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। जबकि पकड़े गए आरोपियों के चार साथी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल हो गए। पुलिस ने मौके से 50 किलोग्राम गोमांस और औजार बरामद किए है। छापेमारी के चलते गांव में हड़कंप मचा रहा।
शनिवार को बरखेड़ा पुलिस को सूचना मिली कि पंडरी गांव में जावेद के मकान में गौवंशीय पशु की हत्या की जा रही है। इस पर करोड़ चौकी प्रभारी मनोज सागर ने पुलिस टीम के साथ बताए गए मकान में दबिश दी। जिसके बाद पुलिस ने दो आरोपी खमरिया गांव निवासी वशीर कुरैशी और आशिफ को मौके से पकड़ा। जबकि चार आरोपी खमरिया निवासी अपुआ, पंडरी निवासी परवेज, शारिक और जावेद भाग गए। मौके से पुलिस ने कुल्हाड़ी, आरी आदि औजार और 50 किलोग्राम बरामद किया। चौकी प्रभारी करोड़ मनोज सागर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है। फरार की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है, जल्द गिरफ्तार किया
मांस बिक्री कर रहे तीन लोग गिरफ्तार
पूरनपुर। गौवंशीय पशु का मांस बिक्री कर रहे तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से अस्सी किलोग्राम मांस, बिक्री के उपकरण बरामद हुए। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
प्रभारी कोतवाल मनोज कुमार त्यागी ने बताया कि मोहल्ला रजागंज में गौवंशीय पशु के मांस की बिक्री की सूचना पर पुलिस टीम को भेजा गया। टीम ने छापा मारकर गाय के मांस की बिक्री कर रहे शेरपुरकलां निवासी जीशान, नगर के मोहल्ला रजागंज निवासी अशरफ और उसके सगे भाई इस्लामुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से अस्सी किलोग्राम मांस, मांस बिक्री के उपकरण बरामद हुए। पशु चिकित्साधिकारी ने मांस की जांच कराई गई। चिकित्सक ने जांच को सैंपल लिया है। जिसे प्रयोगशाला भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों के खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।