फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपति समेत तीन पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट

Fri, 12 Feb 2016 11:36 PM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 1.80 लाख रुपये हड़पने के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दंपति सहित तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थाना गजरौला के ग्राम नकटिया निवासी वेदपाल रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसके मुताबिक, थाना बरखेड़ा के ग्राम सिसैइया निवासी शमशेर अहमद ने रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर उससे 28 जनवरी 2013 को 1.80 लाख रुपये अवनीश और धर्मेंद्र के सामने लिए थे। नौकरी न मिलने पर उसने रुपये मांगे तो आरोपी शमशेर अहमद टालमटोल करने लगा। 18 दिसंबर 2015 को शमशेर अहमद ने बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा कैच में अपने खाते से 1.15 लाख का चेक उसे दिया। चेक को जब उसने खाते में जमा किया तो खाते में रुपये न होने के कारण वह बाउंस हो गया।
आरोप है कि षडयंत्र में आरोपी के साथ उसकी पत्नी व इसी गांव का चिरौजीलाल भी शामिल है। एसओ ओम हरि वाजपेयी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर वेदपाल की ओर से तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें