चिलबिला-प्रतापगढ़ रेल मार्ग पर रामलीला ग्राउंड के पास शुक्रवार को एक अज्ञात युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। उसका एक पैर कटा हुआ था। पटरी से लाश न उठने की वजह से यह रूट एक घंटे तक ठप रहा। शुक्रवार को सुबह शौच के लिए निकले लोगों ने रेलवे पटरी पर एक लाश देखी। इसकी सूचना कोतवाली पुलिस के साथ ही जीआरपी को दी गई। पुलिस के अनुसार युवती अज्ञात है। उसका एक पैर कटा हुआ है।
प्रथम दृष्टया ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है। फिलहाल जांच चल रही है। लाश पड़ी होने की सूचना चिलबिला और प्रतापगढ़ एसएम को मिली तो उन्होंने गाड़ियों का संचालन रोक दिया। जिससे प्रयाग से फैजाबाद जाने वाली थ्रीएफपी पैसेंजर एक घंटे तक प्रतापगढ़ में खड़ी रही। आरपी को चिलबिला और उसके पीछे आ रही इंटरसिटी को आधे घंटे तक रोका गया। एसएम इबरार ने बताया कि रेल पटरी पर लाश पड़ी होने से ट्रेनों का संचालन करीब 45 मिनट तक ठप रहा।