फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल पटरी पर लेटकर युवक ने दी जान

Tue, 07 Jul 2015 11:47 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर मंगलवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक अचानक रेलपटरी पर लेट गया। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते, ट्रेन धड़धड़ाती हुई युवक के ऊपर से गुजर गई। इससे युवक का सिर और धड़ अलग हो गया।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन के प्लटफार्म नंबर चार पर करीब दो बजे शाहजहांपुर की ओर जाने को तैयार खड़ी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रेन कुछ दूर जा पाई थी कि एक युवक प्लेटफार्म की ओर से आया और अचानक पटरी पर गर्दन रखकर लेट गया। लोगबाग कुछ समझ पाते कि ट्रेन युवक के ऊपर से गुजर गई और उसका सिर और धड़ अलग-अलग हो गया।

घटना देख यात्रियों में हड़कंप मच गया। जीआरपी भी मौके पर पहुंच गई। युवक की जेब से एक पर्स और शराब मिली। पर्स में रखे एक मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो फोनकॉल युवक के मामा शहर के मोहल्ला देशनगर निवासी दीपक ने उठाई। दीपक ने बताया कि मृतक पिंटू उसका भांजा है और वह गांव भूड़ी ककोड़ा थाना चंदौसी जिला संभल का रहने वाला है। करीब तीन माह पूर्व वह यहां रोजगार के सिलसिले मेें आकर रहने लगा था। सुनगढ़ी के पास ही फल का ठेला लगाता था।
विज्ञापन


उसने बताया कि मंगलवार को साप्ताहिक बंदी के चलते उसने ठेला लगाने से इंकार करते हुए घर में रहने की बात कही। घर में उसकी पत्नी व पिंटू ही रह गए थे। अब दीपक किस समय उठकर घर से चला गया, इसकी जानकारी नहीं है। पिंटू ने आत्महत्या क्यों की, इसको लेकर भी दीपक जवाब नहीं दे सके। इधर, एसओ सुनगढ़ी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि युवक की शिनाख्त कर ली गई है। युवक ने आत्महत्या क्यों की, इसको लेकर जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें