फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू कलह पर युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

Tue, 28 Apr 2015 11:55 PM IST
पूरनपुर/पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
 घरेलू कलह के तनाव में मोहल्ला रजागंज देहात में एक युवक ने खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई। घरवालों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर युवक का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


घटना सोमवार शाम की है। युवक के परिवार वाले उस पर शादी का दबाव बना रहे थे। युवक अपनी मर्जी से शादी करने की जिद पर अड़ा था। इसी बात को लेकर उसका घरवालों से विवाद हो गया। बताते हैं कि इससे गुस्साए युवक ने अपनी कनपटी से तमंचा सटाकर गोली मार ली। घरवाले उसे नगर के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

मोहल्ले के लोगों के बीच युवक की मौत चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि पुलिस को सूचना दिए बगैर घरवालों ने युवक का देर रात ही अंतिम संस्कार कर दिया। इंस्पेक्टर धर्मपाल सिंह ने बताया कि युवक के आत्महत्या की जानकारी पुलिस को नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें