फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवहा नदी में कूदने गए युवक की ट्रेन से कटकर मौत

Mon, 30 Nov 2015 11:34 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
भाई से किसी बात को लेकर हुए विवाद से नाराज होकर देवहा नदी में कूदकर आत्महत्या करने गए शहर कोतवाली के मोहल्ला खकरा निवासी रवि सक्सेना के देवहा पुल पर अचानक ट्रेन आने से दोनों पैर कट गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मोहल्ला खकरा निवासी रवि सक्सेना ने बताया कि उसके ही एक भाई से सोमवार की सुबह विवाद हो गया। इससे नाराज होकर वह सुबह करीब आठ बजे देवहा नदी में जाकर जान खो देने की बात कहकर घर से निकला था।

वह ईदगाह रेलवे क्रासिंग के आगे स्थित देवहा नदी के पुल के बीचों बीच पहुंचा था कि उसी बीच बरेली की ओर से बरेली-ऐशबाग एक्सप्रेस ट्रेन आ गई। ट्रेन आते देख रवि सक्सेना दोनों पटरियों के बीच लेट गया। उसके ऊपर से गुजरी ट्रेन से उसके दोनों पैर कट गए।
विज्ञापन


यह देखकर देवहा पुल के दूसरे छोर पर रेल पटरी पर काम कर रहे गैंग संख्या 47 एलके में शामिल कीमैन सहीद अहमद, वशिष्ठ कुशवाहा, हरेंद्र शर्मा मौके पर पहुंच गए।

कर्मचारी तड़प रहे रवि सक्सेना को ट्रैक से हटाने का प्रयास कर रहे थे। इसी बीच बरेली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन आ गई। कर्मचारियों ने आनन-फानन में उसे उठाकर पुल के पिलर पर पहुंचाया और घटना की सूचना पुलिस को दी।

 मौके पर पहुंची सुनगढ़ी पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिवार वाले जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घरवालों ने किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी है। मृतक अविवाहित था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें