फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से भाग रहे युवक की गिरकर मौत

Tue, 28 Apr 2015 11:58 PM IST
पूरनपुर/जोगराजपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला को टक्कर माने के बाद बाइक लेकर भाग रहे बाइक सवार की गिरकर मौत हो गई। महिला को गंभीर हालत में जिला मुख्यालय के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को सूचना दिए बगैर मृत युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। एक अन्य हादसे में युवक घायल हो गया।
विज्ञापन


घटना सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव महादेव माती के समीप की है। गांव निवासी एक युवक सोमवार शाम को बाइक से गांव लौट रहा था। गांव के समीप बाइक की टक्कर से भूसा लेकर घर जा रही गांव निवासी रामऔतार की पचास वर्षीय पत्नी घायल हो गई। हादसे के बाद बाइक से भाग रहा युवक बाइक से संतुलन खो बैठा। बाइक गिरने से युवक गंभीर घायल हो गया। घायल युवक को कुर्रैया के एक प्राइवेट डॉक्टर  के पास ले जाया गया। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताते हैं कि पुलिस को सूचना दिए बगैर युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। गंभीर घायल महिला को जिला मुख्यालय के एक प्राइवेट अस्पताल मेें भर्ती कराया गया है। युवक की मौत को मामला गांव  में चर्चा का विषय बना हुआ है। इंस्पेक्टर सिंकदर यादव ने हादसे में युवक की मौत और महिला के घायल होने की सूचना से इनकार किया है। उधर, गांव पिपरा मुजप्ता निवासी 18 वर्षीय रोहित गांव लहैया में बाइक से बारात गया गया। रोहित रास्ते में एक वाहन की टक्कर से घायल हो गया। घायल रोहित को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें