फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो की टक्कर से बालक की मौत

Fri, 05 Feb 2016 11:24 PM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
टेंपो की टक्कर से थाना बरखेड़ा के गांव पचपेड़ा पुखा निवासी पूरनलाल का 12 वर्षीय पुत्र सुरेंद्रपाल घायल हो गया। घरवालों ने उसे शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। वह नहर पर अपनी मौसी को छोड़कर पैदल घर आ रहा था। पुलिस ने पंचायतनामा भर कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। हादसे के बाद चालक टेंपो लेकर भाग निकला।
विज्ञापन

गांव पचपेड़ापुखा निवासी पूरनलाल ने बताया कि उनका पुत्र सुरेंद्रपाल कक्षा सात का छात्र था। वह शाम को अपनी मौसी नन्ही देवी निवासी मूसेपुर कलां को नहर पर छोड़कर घर पैदल आ रहा था। शाम करीब पांच बजे गांव निवासी अमर सिंह के यहां मुर्गी का दाना देकर वापस आ रहे तेज रफ्तार टेंपो ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। घरवालों ने छात्र को पीलीभीत शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बालक की मौत से घर में कोहराम मचा है। मृतक दो भाइयों में छोटा था। उसकी एक बहन है। बालक की मौत से उसकी मां मुन्नीदेवी का रो-रोकर बुरा हाल है। एसओ एसके सिंह ने बताया घर वालों की सूचना पर दरोगा कृष्णऔतार शुक्ला ने अस्पताल पहुचकर पंचायतनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया है। घटना की तहरीर अभी नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें