जानकारी के अनुसार गुरुवार रात करीब 9 बजे बनगांव डिहवा गांव निवासी रामसूरत वर्मा (50) सरकारी जीप से अपने घर जा रहा था। बताया जाता है कि वह अकबरपुर सीडीपीओ की गाड़ी चलाता है। डिहवा गांव के पास सामने से आ रहे एक अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
इससे जीप के परखच्चे उड़ गए। उन्हें भी गंभीर चोटें आ गई। इससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे। लोगों ने जीप में फंसे चालक को गाड़ी से बाहर निकला। सरकारी एंबुलेंस से उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
ट्रक की रफ्तार इतनी अधिक थी कि जीप में टकराने के बाद वह सड़क के किनारे स्थित शीशम के पेड़ को तोड़ते हुए सड़क के नीचे उतर गया। जानकारी होने पर अकबरपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अभिरक्षा में चालक व ट्रक को अकबरपुर कोतवाली लाया गया। ट्रक बनगांव डिहवा निवासी एक व्यक्ति का है।