फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौर ऊर्जा के पैनल लूट ले गए बदमाश

Wed, 16 Mar 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहल्ला दुर्गाप्रसाद स्थित कुकिंग गैस एजेंसी के शो रूम की छत पर लगा सौर ऊर्जा का पैनल मंगलवार रात बदमाशों ने खोल लिया। चौकीदार को बदमाश कमरे में बंद कर गए।
विज्ञापन

कुकिंग गैस एजेंसी के प्रबंधक विनोद अग्रवाल ने बताया कि उनके शोरूम पर बरेली के थाना भुता क्षेत्र के गांव शेखापुर निवासी रामगिरि चौकीदार है। मंगलवार रात लगभग 12 बजे चौकीदार शोरूम के ऊपर बने कमरे में बैठा था। इसी दौरान दो बदमाश पीछे की दीवार पर सीढ़ी लगाकर छत पर चढ़ गए। उन्होंने चौकीदार के कमरे में बाहर से ताला लगा दिया। इसके बाद बदमाशों ने छत पर लगा सोलर पैनल लूट लिया। चौकीदार के शोर मचाने पर बदमाश  सीढ़ी से उतर कर भाग गए। बदमाश हड़बड़ी में सीढ़ी वहीं छोड़ गए। चौकीदार ने फोन पर बरेली में रह रहे प्रबंधक विनोद अग्रवाल को घटना की  जानकारी दी। विनोद ने उसी समय कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चौकीदार को कमरे से बाहर निकाला। चौकीदार ने बुधवार को कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। नगर पुलिस चौकी प्रभारी रामनाथ यादव ने बताया  कि मामले की तहरीर अभी नहीं मिली है।


सड़क हादसे में शाहजहांपुर का युवक घायल
बीसलपुर। शाहजहांपुर रोड पर गांव खनंका के पास बाइक फिसलने से शाहजहांपुर का एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। शाहजहांपुर  के मोहल्ला जलालनगर निवासी मनोज कुमार बुधवार को बाइक से बीसलपुर आ रहे थे। रास्ते में गांव खनंका के पास संतुलन बिगड़ जाने से बाइक फिसल गई और वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें