फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोड वाहनों के  खिलाफ चलेगा अभियान

Wed, 16 Mar 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ओवरलोड वाहनों के खिलाफ पुलिस बुधवार से अभियान चलाएगी। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को इस बाबत आदेश जारी कर दिया है। अभियान तीन दिन तक चलेगा। इसके बाद एसपी की गई कार्रवाई की समीक्षा करेंगे। 
विज्ञापन

जिले में पुलिस और एआरटीओ के रहमोकरम पर टाटा मैजिक, बसों, टेंपो के अलावा अन्य ओवरलोड वाहन हाइवे से लेकर लिंक मार्गों पर फर्राटा भरते हैं। पुलिस हो या परिवहन विभाग, दोनों ही कार्रवाई के नाम पर सिर्फ कागजी खानापूरी कर अपने कर्तव्यों की इतिश्री करते हैं। हालत यह है कि सड़कों पर दौड़ रहीं टाटा मैजिक और टेंपो के चालक सवारियों को पायदान पर लटकाकर उनके जीवन के साथ खिलवाड़ करते हैं। एसपी अनिल कुमार सिंह ने ओवरलोड वाहनों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया। एसपी के आदेश पर बुधवार से जिले भर में तीन दिवसीय अभियान शुरू किया गया है। एसपी ने बताया कि थानेदार भी खुद सड़कों पर निकलकर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। यातायात निरीक्षक मनोज बिरला ने पूरनपुर हाइवे और माधोटांडा रोड पर क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने वाले वाहनों की चेकिंग कर चालान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें