फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइस मिल मालिक के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज

Sat, 05 Dec 2015 11:06 PM IST
plibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सुनगढ़ी पुलिस ने एक राइस मिल की मालिक मोहल्ला सुनगढ़ी निवासी शशि अग्रवाल और उनके बेटे पवन के खिलाफ 24 लाख रुपये हड़पने की रिपोर्ट धोखाधड़ी की धाराओं में दर्ज की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला नईबस्ती निवासी हरिकिशन सिंह ने बताया कि वह मंडी समिति में गल्ले का व्यापार करते हैं। 15 अक्तूबर 14 को मोहल्ला सुनगढ़ी निवासी एक राइस मिल की मालिक शशि अग्रवाल और उनके पुत्र पवन अग्रवाल ने उसे बुलाया और राइस मिल के लिए धान दिलवाने को कहा। इसके बदले डेढ़ प्रतिशत कमीशन देने का वादा किया। उसने 15 दिन के अंदर भुगतान करने की शर्त रखी। जिस पर दोनों राजी हो गए। इस पर उन्होंने 20 अक्तूबर से लेकर 22 मई 15 तक 28 किसानों का कुल 3185.75 क्विंटल धान राइस मिल को उपलब्ध कराया। जिसकी कीमत 37 लाख 33 हजार 394 रुपये हुई थी। खरीदकर दिए गए धान की प्राप्त रसीद आदि भी दी। मिल मालिकानों ने उसे चेक और नगद 13 लाख रुपये दिए। शेष 24 लाख 33 हजार, 394 रुपये बाद में देने को कहा। जब उसने पैसे मांगे तो टालमटोल करने लगे। आरोप है कि अब दोनों आरोपियों ने पैसा देने से इंकार कर दिया है।
प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि गल्ला व्यापारी की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की विवेचना एसएसाई ओमहरि वाजपेई को सौंपी गई है। एसएसआई ने बताया कि उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें