फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के धोखे में मुन्नीदेवी के सिर पर किया था प्रहार

Sat, 05 Dec 2015 11:04 PM IST
Bilsnda
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना पुलिस ने गांव भैनपुरा में तीन दिन पूर्व हुए मुन्नी देवी हत्याकांड के मामले में गांव के एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर घटना के खुलासे का दावा किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी का अपनी पत्नी से विवाद हुआ था तथा उसी के धोखे में उसने सड़क पर खड़ी मुन्नी देवी के सिर पर डंडे से प्रहार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।  
विज्ञापन

गांव भैनपुरा निवासी विष्णुदयाल मिश्रा की 55 वर्षीय पत्नी मुन्नी देवी को दो दिसंबर को सुबह तड़के चार बजे घर से करीब सौ मीटर की दूरी पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने किसी वजनी वस्तु से उनके सिर पर प्रहार कर दिया था। जिससे मुन्नी की मौके पर ही मौत हो गई थी। पति विष्णुदयाल की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हत्यारोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने शनिवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हत्याकांड के आरोपी गांव भैनपुरा निवासी पूरनलाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूरनलाल की निशादेही पर हत्या में प्रयुक्त खून से सना डंडा बरामद कर लिया। एसओ राजेश यादव ने बताया कि पूरनलाल का अपनी पत्नी माया देवी से घरेलू मामलों को लेकर अकसर लड़ाई होती थी, जिससे नाराज होकर माया देवी घर से निकल जाती थी और कई-कई घंटे बाद वापस आती थी।
दो दिसंबर को सुबह चार बजे भी पूरनलाल की पत्नी माया से लड़ाई हुई थी। जिसके बाद माया पहले की तरह घर से निकल गई  थी। कुछ देर बाद पूरनलाल पत्नी को सबक सिखाने के लिए डंडा लेकर उसकी तलाश में निकला। इत्तेफाक से माया देवी दूसरे रास्ते से निकल गई। पूरनलाल जिस रास्ते पर पत्नी को ढूंढने आया उस रास्ते पर विष्णुदयाल की पत्नी मुन्नी देवी जा रही थी। पूरनलाल ने अपनी पत्नी माया समझकर मुन्नी के सिर पर पीछे से डंडे से दो तीन बार प्रहार किया। जिससे उसकी मौत हो गई। एसओ ने बताया कि आरोपी का मेडिकल करा लिया गया है उसे रविवार को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें