फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब रिटायर्ड रेलकर्मी के खाते से निकाले 1.16 लाख

Fri, 19 Aug 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
विज्ञापन
रुपये - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बैंक कैशियर और सफाई कर्मी पर लगाया आरोप 
विज्ञापन

पीड़ित ने नामजद तहरीर देकर की कार्रवाई की मांग
एलएच मिल स्थित एसबीआई बैंक का है मामला 
 बैंक के लॉकर से सोना गायब होने की दो घटनाएं भी लोगों के जेहन से उतरी नहीं थी कि अब रिटायर्ड रेलकर्मी के खाते से फर्जी हस्ताक्षर कर 1.16 लाख रुपये की रकम निकाल ली गई। एक माह पूर्व इलाज के लिए रूपये निकालने बैंक पहुंचने पर पीड़ित को इसका पता लगा। बैंक अफसरों से जानकारी की गई, लेकिन संतोषजनक जबाव नहीं मिला। पीड़ित ने बैंक कैशियर और एक सफाईकर्मी की साठगांठ से पैसा निकाले जाने का आरोप लगाया है। एसपी से शिकायत कर मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन

सुनगढ़ी क्षेत्र के रेलवे कालोनी निवासी रधुबंशी ने एसपी को दी तहरीर में बताया कि वह रेलवे का रिटायर्ड सफाई कर्मचारी है। उसका खाता एसबीआई की एलएच मिल ब्रांच में है। पीड़ित ळार्अ का इलाज कराने के लिए दिल्ली जा रहा था। इसके लिए रूपये की जरूरत पढने पर एक महीना पहले बैंक एक लाख रूपये निकालने पहुंचा। यहां खाते में रकम न होने की बात पता लगी। चेक करने पर पता लगा कि उसके खाते से दो बार में सिंतबर और अक्टूबर 2015 में 1.16 लाख रूपये निकाले जा चुके है। इसकी जानकारी लगने पर पीड़ित ने बाउचर दिखाने की मांग की। आरोप लगाया कि उसके फर्जी हस्ताक्षर कर रकम खाते से निकाली गई है। काफी नोकझोंक के बाद भी कोई संतोषजनक जबाव नहीं मिला। पीड़ित ने बैंक कैशियर और एक सफाईकर्मी को नामजद कर मामले की तहरीर दी है। दोनों पर साठगां कर 1.16 लाख रूपये फर्जी हस्ताक्षर कर निकालने का आरोप लगाया है। एसपी मुनिराज ने सुनगढ़ी पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें