फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोनों पीड़ितों से एकाएक जानकारी जुटाएगी पुलिस

Fri, 19 Aug 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
विज्ञापन
gold - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन

विज्ञापन
दोनों के बीच कनेक्शन का भी लगाया जाएगा पता 
सामने आए संदिग्ध पहलुओं की स्थिति स्पष्ट करने को लिया फैसला
पंजाब एंड सिंध बैंक के दो लॉकरों से 75 तोला सोना गायब होने का मामला 
पंजाब एंड सिंध बैंक के दो लॉकर से रहस्यमय ढंग से 75 तोला सोने के जेवरात गायब होने के मामले में पुलिस पीड़ित पक्ष से मुलाकात करेगी। जिसमें घटना से जुड़ी तमाम बातों की जानकारी जुटाई जाएगी। इसके अलावा दोनों पीड़ित पक्षों के आपसी कनेक्शन के बारे में भी जाना जाएगा। छानबीन के दौरान सामने आए संदिग्ध पहलुओं की स्थिति स्पष्ट करने का प्रयास किया जाएगा। 
बता दें कि एक सप्ताह के भीतर गैस चौराहा स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक के दो लॉकरों से 75 तोला सोने के जेवरात रहस्यमय ढंग से गायब हो गए थे। पहली वारदात 11 अगस्त को एकता नगर कालोनी निवासी व्यापारी नेता अमनदीप जौली तो दूसरी अशोक कालोनी निवासी चिकित्सक विपिन साहनी क ी मां सुदेश साहनी के साथ हुई थी। दोनों ही मामलों में प्रबंधक समेत स्टाफ पर केस दर्ज है। छानबीन के दौरान पुलिस को दोनों के पहली वारदात के दिन साथ होने का पता लगा। जिसके बाद से दोनों के बीच कनेक् शन होने समेत तमाम संदिग्ध स्थिति सामने आई। जिनकी जांच और घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने रणनीति तय की है। सीओ सिटी निर्मल कुमार विष्ट, विवेचक मनोज कुमार त्यागी दोनों पीड़ितों से मुलाकात करेंगे। एकाउंट से जुड़ी एकाएक जानकारी जुटाई जाएगी। इसके अलावा घटना को लेकर सामने आ रहे सवालों का भी जबाव तलाशने का प्रयास किया जाएगा। फिलहाल अभी पुलिस प्रगति निल है। 
विज्ञापन

 
बैंक के जोनल अफसरों को लिखा पत्र 
पुलिस ने मामले में कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए मामले की जांच कराने के लिए बैंक के जोनल अधिकारियों को पत्र लिखा है। विवेचक के जरिए पत्र बरेली स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक के जोनल प्रबंधक को भेजा जा रहा है। इसमें बैंक के भीतर हुई दोनों वारदातों का जिक्र करते हुए जांच की मांग की है। 
 
डीजीपी ने दिए खुलासे के निर्देश
लॉकर से सोना गायब होने के मामले को पुलिस विभाग के वरिष्ठ अफसरों ने भी संज्ञान लिया है। डीजीपी जावेद अहमद ने एसपी से संपर्ककर दोनों घटनाओं की जानकारी की। जिसके बाद नियमानुसार कार्रवाई करते हुए जल्द वर्कआउट करने के निर्देश दिए गए है। 
 
प्रारंभिक जांच में बैंक अफसरों को राहत 
पुलिस की प्रारंभिक जांच में बैंक प्रबंधन को खासी राहत मिलती दिखाई दे रही है। पुलिस को ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिल सका है, जिससे बैंक प्रबंधन पर लगाए गए आरोप सिद्ध हो सकें। हालांकि लापरवाही जरूर सामने आई है। इसकी जांच के लिए पुलिस ने बैंक अफसरों को कहा है। 
विज्ञापन

 
लॉकर से सोना गायब होने का मामला काफी उलझा हुआ है। स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। वादी से मुलाकात कर कुछ बिंदुओं पर पूछताछ की जाएगी। प्रयास किए जा रहे है, जल्द खुलासा होगा। 
निर्मल कुमार विष्ट, सीओ सिटी 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें