फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमाकांत हत्याकांड में एक युवक को पुलिस ने दबोचा

Sun, 09 Aug 2015 11:25 PM IST
Madotanda
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को बराही जंगल में बुलाकर की गई गांव वीरखेड़ा की कॉलोनी नंबर दो निवासी रमाकांत की हत्या के मामले में पुलिस ने एक युवक को दबोच लिया है। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में घटना को लेकर अहम सुराग मिले हैं।
विज्ञापन

बता दें कि रमाकांत जाटव बराही जंगल से सटे मझारा निवासी प्रताप सिंह के फार्म पर खेतों की रखवाली करता था। शनिवार को अज्ञात युवक ने बराही जंगल में ले जाकर उसकी धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मृतक के पुत्र रामू प्रसाद की ओर से हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर  जांच शुरू की। पुलिस ने शक के आधार पर माधोटांडा कसबे के एक युवक को हिरासत में लिया है।
पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस का दावा है कि हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। एसओ विवेक त्रिवेदी ने बताया कि हिरासत में लिए गए युवक से अहम सुराग मिले हैं। अभी पूछताछ की जा रही है। शीघ्र ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें