फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन टूटने से गुरुद्वारे में लगी आग

Wed, 08 Apr 2015 12:21 AM IST
माधोटांडा/पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
केसरपुर गुरुद्वारे के पास से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की लाइन का तार टूटने से गुरुद्वारे में आग लग गई। इससे गुरुद्वारे के मुख्य हाल में रखी पालकी और गुरुग्रंथ साहिब को भी क्षति पहुंची है। इसकी सूचना पर दिल्ली के रीठा साहिब से जत्था रवाना हो गया है। वहीं बड़ी संख्या में सिख संगत गुरुद्वारा पहुंच रही है।
विज्ञापन


कस्बे के निकट केसरपुर गांव में स्थित गुरुद्वारे के पास से बिजली की 11 हजार वोल्ट की लाइन गुजर रही है। इस लाइन के पास से ही एलटी लाइन है। मंगलवार को दोपहर के समय 11 हजार लाइन का तार टूटकर पड़ोस से गुजर रही एलटी लाइन पर गिर गया। इससे सभी घरों और गुरुद्वारे में हाई करेंट पहुंचा गया और सारे बिजली के उपकरण आदि जलने लगे। गुरुद्वारे के मुख्य हाल में गुरु महाराज की पालकी के पास रखा स्टेबलाइजर, इंवर्टर, पंखे आदि भी जल गए और पूरा हाल धुएं से भर गया। गुरुद्वारे के ग्रंथी ने इसकी सूचना बिजली विभाग को दी इस पर लाइन को बंद कराया गया।

इस दौरान आसपास के लोग एकत्र हो गए। सप्लाई बंद होने के बाद लोगों ने गुरुद्वारे में लगी आग पर काबू पाया। आग से अन्य सामान के साथ गुरु महाराज की पालकी और गुरुग्रंथ साहिब को भी क्षति पहुंची है। घटना की जानकारी गुरुद्वारा कमेटी ने दिल्ली स्थित रीठा साहिब गुरुद्वारे को दी है। जहां से जत्था रवाना हो गया है। गुरुद्वारा कमेटी के ज्ञानी महेंद्र सिंह और ज्ञानी देशा सिंह ने बताया कि रीठा साहिब से जत्थे के यहां पहुंचने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं लाइन टूटने से करनैल सिंह, जरनैल सिंह के घरों के उपकरण जल गए। गुरुद्वारे के निकट सुरेंद्र सिंह के खेत में भी आग लग गई। इससे गेहूं की फसल जलने लगी। लोगों ने बमुश्किल इस पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें